फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खराब मौसम ने सूना किया भरमौर, घरों में दुबके लोग

Fri, 20 Mar 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के भरमौर में बर्फबारी के बाद का नजारा।संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र में जारी है बारिश और बर्फबारी का दौर, शीतलहर बढ़ने से बाजार में पसरा सन्नाटा
विज्ञापन

दिन भर पत्थर गिरने से बंद होते रहे संपर्क मार्ग, जेसीबी की तैनाती से खुलती रहीं सड़कें
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। मौसम के बदले तेवर लोगों की दुश्वारियां बढ़ाने लगे हैं। भरमौर की ऊपरी चोटियों में 30 सेंटीमीटर, भरमौर मुख्यालय में 7 से 8 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है।
क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश के बाद शीतलहर का प्रकोप जारी है। लोग घरों में दुबकने पर विवश हैं। लोगों की चहल-पहल कम होने से भरमौर बाजार में सन्नाटा पसरा नजर आया। मौसम के बदले मिजाज के कारण उपमंडल भरमौर को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग और राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बारिश के कारण मलबा और पत्थर आने से बाधित होते और बहाल होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे समेत संपर्क मार्ग अधिक समय तक यातायात के लिए बंद नहीं हुए। विभाग ने व्यवस्था कर महत्वपूर्ण पॉइंट पर जेसीबी की तैनाती की है। इससे मार्ग या हाईवे पर पत्थर या मलबा आने पर तुरंत उसे यातायात के लिए बहाल किया जा रहा है। भरमौर को गांवों से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग भरमौर-हड़सर-कुगति, भरमौर-गरिमा-सिंयूर, भरमौर-चौबिया, भरमौर-सुप्पा, भरमौर-बडग्राम संपर्क मार्गों पर पत्थर गिरने से यातायात कुछ समय के लिए बाधित होता रहा। यह क्रम दिन भर चलता रहा। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संजीव शर्मा ने बताया कि संपर्क मार्गों पर पत्थर और मलबा गिरने से यातायात व्यवस्था कुछ देरी के लिए प्रभावित हुई। इसे जेसीबी मशीनों के जरिये बहाल करवा कर आवाजाही को प्रभावित नहीं होने दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें