फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सलूणी में बदहाल सड़कें बनीं यात्रियों के लिए परेशानी

Mon, 25 Aug 2025 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जम्मू-कश्मीर से मणिमहेश जा रहे श्रद्धालुओं को सलूणी में सड़क की दयनीय हालत का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर यात्रियों में काफी नाराजगी है। सोमवार को जेएंडके से आए श्रद्धालु अमरीक सिंह, कुलदीप सिंह, कौशल सिंह, रोहित, और संतोष सिंह ने उपायुक्त से मुलाकात की। इसमें उन्होंने यात्रा के दौरान पेश आने वाली समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। साथ ही प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जो यात्री विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं।
विज्ञापन


उन्हें सुरक्षित व शीघ्र निकालने की व्यवस्था की जाए। साथ ही मणिमहेश यात्रा को बंद न करके सुचारु रखा जाए। यह यात्रा जेएंडके के लोगों के लिए काफी मायने रखती है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि स्थिति सामान्य होते ही यात्रा शुरू कर दी जाएगी, जो यात्री फंसे हैं उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें