फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जलप्रवाह में बही महिला का नहीं लगा कोई सुराग

Mon, 25 Aug 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। सलूणी उपमंडल की ग्राम पंचायत नड़डल के गांव डुगली में रविवार सुबह आई भारी बारिश के बाद मलबे और तेज जलप्रवाह में बह गई 22 वर्षीय निर्मला देवी पत्नी सोनू का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

पहले दिन परिजनों और ग्रामीणों ने देर शाम तक तलाश की, मगर नाकामी हाथ लगी। सोमवार को भी लगभग 200 ग्रामीण जगह-जगह जुटकर महिला को ढूंढते रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस हादसे से हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया और घर में मातम पसरा हुआ है। एसडीएम सलूणी चंद्रवीर सिंह ने बताया कि पहाड़ी पर अत्यधिक बारिश होने से अचानक पानी और मलबे का बहाव बढ़ गया, जिससे महिला बह गई। सड़कों के बाधित होने के कारण रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई है। हालांकि, राजस्व विभाग और ग्रामीण मिलकर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें