फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा हजारा गुरदासपुर की टीम ने जीती फुटबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
मिंजर मेला खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी मैच के दौरान खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। मिंजर मेले में उपलक्ष्य पर चल रही फुटबाल प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग में बारगाह फुटबाल क्लब ने केवी करियां को 6-0 से पराजित किया। दूसरे मैच में आंबेडकर यूथ क्लब को चंबा फुटबाल क्लब ने 3-0 से हराया।
विज्ञापन

तीसरा मैच बकलोह और अनकॉन फुटबाल क्लब के बीच हुआ। यह मुकाबला खासा रोमांचक भरा रहा। बकलोह की टीम ने एक गोल दागकर यह मैच अपने नाम किया। चौथे मैच में क्रिटिकल फुटबाल क्लब की टीम ने कृष्णानगर की टीम को 6-0 से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं वरिष्ठ वर्ग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बाबा हजारा फुटबाल क्लब की टीम ने चंबा रेड को एक गोल से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में खालसा फुटबाल क्लब अमृतसर की टीम ने रिवॉल्यूशन क्लब को 2-0 से हराया।
जिला फुटबाल संघ के सचिव नरेश खन्ना ने बताया कि वरिष्ठ वर्ग फुुटबाल प्रतियोगिता की विजेता बाबा हजारा गुरदासपुर की टीम बनी। खिताबी मुकाबले में अमृतसर की टीम को टाई ब्रेकर में 5-4 से पराजित किया। कनिष्ठ वर्ग में चंबा फुटबाल क्लब की टीम ने बारगाह की टीम को हराया और खिताब अपने नाम किया।े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें