फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लोगों को लाउड स्पीकर से पढ़ाया जा रहा जागरूकता का पाठ

Sat, 18 May 2024 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद और जिला प्रशासन चंबा शहर को स्वच्छ बनाने के लिए कई तरह के प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

रोजाना शहर समेत आस-पास के दायरे में नगर परिषद की गाड़ी में कर्मचारी लाउड स्पीकर से लोगों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए शहरवासियों से सहयोग की अपील कर रहे हैं। शहरवासियों से गीला और सूखा कचरा सफाई कर्मियों को अलग-अलग थैलों में देने का भी आह्वान किया जा रहा है। शहर के सौ फीसदी लोग गीला और सूखा कचरा सफाई कर्मियों को अलग नहीं दे रहे हैं। ऐसे में नगर परिषद ने एक बार फिर जागरूकता अभियान शुरू किया है। सुबह से लेकर शाम तक लाउड स्पीकर से कर्मचारी संदेश दे रहे हैं कि चंबा शहर को सुंदर बनाना सबका फर्ज है।
शहर को सुंदर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी लगभग एक माह तक जागरूकता अभियान चलाया था। उन्होंने लोगों से सूखा और गीला कचरा अलग-अलग थैलों में सफाई कर्मियों को देने के साथ गलियों और नालियों में कूड़ा न फेंकने की अपील की थी। बावजूद इसके 50 प्रतिशत लोगों का ही सहयोग मिला है। प्रशासन भी सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों सहित स्कूली बच्चों को भी जागरूकता का पाठ पढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि लोग जागरूक नहीं हैं। गाड़ी मं लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों को सफाई व्यवस्था के बारे में जागरूक किया जा रहा है। दिन भर शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में नप की गाड़ी प्रचार करती रहती है। अभी भी 50 प्रतिशत ही सूखा और गीला कचरा देने में लोगों का सहयोग मिल रहा है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें