फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरमौर के ओट, पांगी के सुखाई नाले में हिमस्खलन, राशन से भरे दो वाहन दबे, तीन दुकानों को नुकसान

Wed, 28 Jan 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में पांगी के मिंधल पंचायत के सुखाई नाला में पानी की तरह बहता बर्फ। स्रोत :वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
भरमौर/पांगी/चंबा। भरमौर उपमंडल की पूलन पंचायत के ओट नाला और पांगी की ग्राम पंचायत मिंधल के सुखाई नाला में मंगलवार रात अचानक हिमस्खलन हुआ। पूलन में बर्फ का पहाड़ खिसकने से नाले में सैलाब आ गया, जिसकी चपेट में खाद्य सामग्री से भरे दो मालवाहक वाहन और तीन व्यावसायिक दुकानें आ गईं। वाहन नाले में गिरकर बर्फ में दब गए। इससे प्रभावितों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खराब मौसम के चलते भरमौर से क्षेत्र में राशन पहुंचाने आए वाहन रात के समय ओट नाला के समीप खड़े किए गए थे। बुधवार को मौसम साफ होने पर वाहनों को खाली करने की योजना थी, लेकिन इससे पहले ही रात में नाले में अचानक बर्फ का सैलाब आ गया।
हिमस्खलन में गांव पूलन निवासी बंटी पुत्र देशराज का एक मालवाहक वाहन और घड़लों देवी पत्नी जैहरी राम निवासी गांव पूलन का एक मालवाहक वाहन और उनकी तीन दुकानें पूरी तरह दब गईं। ग्रामीणों ने दबे वाहनों व राशन सामग्री की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। घटना की सूचना पुलिस थाना भरमौर और प्रशासन को दे दी गई है।
विज्ञापन

उधर, भाजपा मंडल भरमौर के अध्यक्ष अंग्रेज सिंह और ग्राम पंचायत पूलन की प्रधान अनीता कपूर ने बताया कि अचानक हुए हिमस्खलन से दो मालवाहक वाहन सामान समेत दब गए हैं और तीन दुकानों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा और सहायता प्रदान करने की मांग की है।
उधर, जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत मिंधल के सुखाई नाला में भी मंगलवार शाम को हिमस्खलन हुआ, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। हालांकि स्थानीय युवाओं ने समय रहते सीटियां बजाकर ग्रामीणों को सचेत कर दिया, जिससे किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि सुखाई नाला मिंधल माता मंदिर से मात्र दस मीटर की दूरी पर स्थित है।
मंगलवार रात से बंद भरमौर-पूलन मार्ग शाम को बहाल
लगातार बदलते मौसम के चलते भरमौर-पूलन मार्ग पर कई स्थानों पर मंगलवार रात को भूस्खलन व बर्फबारी के कारण यातायात बाधित हो गया था। सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग ने बुधवार शाम करीब 4:30 बजे मार्ग को बहाल कर लोगों को राहत पहुंचाई। प्रशासनिक टीम के वीरवार को मौके पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें