चंबा मिंजर मेला सांस्कृतिक संध्याओं को लेकर ऑडिशन के दौरान प्रस्तुति देती कलाकार।संवाद
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों के चयन के लिए राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा में चंबा उपमंडल के कलाकारों के ऑडिशन लिए गए।
इसमें 321 कलाकारों ने भाग लिया। मिंजर मेले में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए गायन व डांस के लिए ऑडिशन हुए। इनमें कलाकारों ने प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा दिखाई। जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने बताया कि ऑडिशन के आधार पर ही कलाकारों का चयन किया जाएगा। संवाद
28 को होगी मिंजर मेला बैडमिंटन प्रतियोगिता
चंबा। मिंजर मेला बैडमिंटन प्रतियोगिता 28 जुलाई से आयोजित करवाई जा रही हैं। इसमें विभिन्न श्रेणियों में मुकाबले होगे। इच्छुक प्रतिभागी 27 जुलाई तक अपनी एंट्री पदाधिकारियों के पास जमा करवा दें। इसके बाद कोई एंट्री जमा नहीं होगी। यह जानकारी कमलेश ने दी। संवाद