फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा डाकघर में एटीएम सेवा शुरू

Wed, 27 Apr 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
पोस्टआफिस का लोगो - फोटो : फाइल
विज्ञापन
चंबा के प्रधान डाकघर में कोर बैंकिंग सेवाओं के अंर्तगत बुधवार को एटीएम  का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर चीफ पोस्टमास्टर जनरल, हिमाचल प्रदेश परिमंडल मेजर जनरल एके शोरी द्वारा विधिवत रूप से इस एटीएम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इससे चंबा मंडल के डाकघरों के उपभोक्ता व भारतवर्ष के किसी भी डाकघर से उपभोक्ता डेबिट कार्ड की मदद से बचत खातों से नकद भुगतान एटीएम द्वारा करके बचत खाते में हुए लेन देन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर एके शोरी ने भारतीय डाक विभाग द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाओं व डिजिटल इंडिया के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि चंबा डाकघर में हिमाचल प्रदेश परिमंडल को आबंटित 22 एटीएम के लक्ष्य में से 15वां एटीएम स्थापित किया गया है। मौजूदा समय में पूरे भारत में डाक विभाग ने 875 एटीएम लगा दिए हैं। इस मौके पर ग्राहकों को एटीएम कार्ड भी प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम में अधीक्षक डाकघर चंबा मंडल संतोष कुमार ठाकुर, सहायक अधीक्षक डाकघर चंबा तिलक राज भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें