फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कैंटर ने खड़े वाहनों को मारी

विज्ञापन
नैनीखड्ड बाजार में ट्रक की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ीयां। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। चंबा-पठानकोट हाईवे पर नैणीखड्ड पेट्रोल पंप के समीप एक बेकाबू कैंटर ने सड़क किनारे खड़े आधा दर्जन से अधिक वाहनों को टक्कर मार दी। यह वाक्या शुक्रवार को सुबह के समय पेश आया। हादसे के दौरान एक बुजुर्ग महिला कैंटर की टक्कर से बाल-बाल बची। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कैंटर चालक रणजीत सिंह निवासी भप्पू डाकघर इंदौरा जिला कांगड़ा के खिलाफ भादंसं की धारा 279, 336, 337 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आगामी जांच शुरू कर दी है। चालक का मेडिकल ककीरा में करवाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस मार्ग पर सड़क किनारे वाहन पार्क रहते हैं। शुक्रवार सुबह रणजीत सिंह पंजाब से कैंटर लेकर बनीखेत की तरफ आ रहा था। इसी दौरान जब चालक नैणीखड्ड पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा, तो वाहन से नियंत्रण खो दिया। इससे सड़क किनारे खड़े वाहनों से टकरा गया। इस हादसे में चार चोपहिया और पांच दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम चुवाड़ी थाना से मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन मालिकों के बयान दर्ज किए। एसएचओ थाना चुवाड़ी रोहित गुलेरिया ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें