फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: किस्तों में मिल रहा सहारा, ईंटों में ढल रही पक्के घर की आस

Fri, 02 Oct 2026 09:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लाख रुपये की मदद से एकल महिलाओं के मकान निर्माण को मिली रफ्तार
विज्ञापन

जिले में दो किस्तें जारी, अंतिम किस्त से पूरा होगा अधूरा आशियाना
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कभी पक्की छत की आस में गुजर-बसर कर रहीं एकल महिलाओं के लिए सरकारी सहायता अब उनके सपने को आकार दे रही है।
हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण बोर्ड की योजना के तहत चंबा में पात्र महिलाओं को मकान निर्माण के लिए तीन लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दी जा रही है। निर्माण की प्रगति के साथ किस्त जारी होने से घर बनाने का काम भी चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहा है।
जिले में योजना का लाभ लेकर तीन महिलाओं ने अपने मकान का निर्माण शुरू किया है। इनमें द्रेकड़ी और मैहला क्षेत्र की महिलाएं शामिल हैं। लाभार्थियों को अब तक दो किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। अंतिम किस्त में एक लाख रुपये और मिलने हैं, जिससे निर्माण कार्य को पूरा करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए मकान बनाना आसान नहीं है। निर्माण सामग्री की कीमत और मजदूरी का खर्च लगातार बढ़ने से सीमित आमदनी में पक्का घर तैयार करना चुनौती बना रहता है। ऐसे में योजना की सहायता एकल महिलाओं के लिए महज आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि सुरक्षित छत और सम्मानजनक जीवन की राह खोल रही है।
विज्ञापन

जिला श्रम कल्याण अधिकारी स्वेता ने बताया कि योजना के तहत दो महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है। दोनों को दो किस्तें जारी की जा चुकी हैं। जल्द ही तीसरी किस्त का भुगतान भी कर दिया जाएगा। योजना के तहत पात्र लाभार्थी को कुल तीन लाख रुपये की सहायता मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें