फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ब्रेकफास्ट करके अपने घर चले जाना कहा...और बस से उतर गए अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा में शिक्षा विभाग की अव्यवस्था का मामला सामने आया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से वापस आ रहीं छात्राओं के साथ गए शिक्षकों ने बीच राह ही उनका साथ छोड़ दिया। यह मामला मंगलवार को उस वक्त सामने आया जब न्यू बस स्टैंड चंबा में 14 छात्राएं अकेले पहुंचीं। इस पर अभिभावकों ने कड़ा रोष व्यक्त किया। साथ ही अब बच्चों को अकेला छोड़ने के मामले को लेकर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कांगड़ा के रैत में हुई।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के साथ लगते स्कूलों से 14 बच्चियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। रैत से बस में बैठकर बच्चों ने अध्यापकों सहित वापसी कर ली, लेकिन खैरी जीरो प्वाइंट के समीप जब बस पहुंची तो साथ गए शिक्षकों ने बच्चों को ब्रेक फास्ट के लिए पैसे दिए। साथ ही यह कहा कि आगे जहां बस रुकेगी वहां, ब्रेकफास्ट कर लेना। इसके बाद अपने घरों को चले जाना। यह कहकर साथ गया शिक्षक बस से उतर गए। हैरानी की बात तो यह है कि ये अध्यापक कैसे इन स्कूली छात्राओं को अकेला छोड़ गए। वहीं, दूसरी तरफ शिक्षा विभाग ने इस मामले में हैरानी जताई है। साथ ही इस मामले पड़ताल करने की बात कही है।
विज्ञापन


यह मामला ध्यान में लाया गया है। इस मामले उचित जांच की जाएगी। अगर शिक्षक ने कोई लापरवाही बरती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्यार सिंह चाढ़क, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें