फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: धरती की प्यास बुझी तो फूटे उम्मीदों के अंकुर

Sun, 21 Jun 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में लंबे इंतजार के बाद बारिश होने के बाद खिले किसानों के चेहरे
विज्ञापन

मक्की की फसल को मिली नई जिंदगी, उत्पाद में बढ़ोतरी होने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। आसमान से बरसी बूंदों ने सिर्फ सूखी धरती की प्यास ही नहीं बुझाई, बल्कि किसानों की उम्मीदों को भी नया जीवन दे दिया। लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश ने चंबा के खेतों में फिर से हरियाली की आस जगा दी है।
मक्की की फसल को मिली यह प्राकृतिक संजीवनी किसानों के लिए किसी सौगात से कम नहीं जबकि बागवान भी बेहतर पैदावार की उम्मीदों के साथ आने वाले मौसम की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से किसान बारिश की आस लगाए बैठे थे। कई क्षेत्रों में किसान अच्छी वर्षा के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे थे और मंदिरों में माथा टेककर समय पर बारिश की कामना कर रहे थे। अब बारिश होने के बाद उनकी उम्मीदों को नया बल मिला है। खेतों में उग रही मक्की की फसल में तेजी से जान आने लगी है और पौधों की बढ़वार बेहतर होने की संभावना जताई जा रही है।
किसानों में दलीप कुमार, सोनू कुमार, दिनेश कुमार, अमर सिंह और योग राज ने कहा कि मक्की की फसल के शुरुआती दौर में पर्याप्त नमी बेहद जरूरी होती है। ऐसे में समय पर हुई बारिश किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जिन क्षेत्रों में हाल ही में मक्की की बिजाई की गई थी, वहां फसल को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बागवानों के लिए भी यह बारिश राहत लेकर आई है। जिले के कई इलाकों में सेब और अन्य फलदार पौधों पर फल आना शुरू हो गया है। पर्याप्त नमी मिलने से पौधों की वृद्धि बेहतर होगी और फलों के आकार व गुणवत्ता में भी सुधार आने की संभावना है। बागवानों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह अनुकूल बना रहा तो इस सीजन में अच्छी पैदावार मिल सकती है। उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश मक्की की फसल के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने अभी तक मक्की की बिजाई नहीं की है, वे जल्द से जल्द बुवाई का कार्य पूरा कर लें क्योंकि खेतों में इस समय पर्याप्त नमी मौजूद है और यह फसल के लिए सबसे उपयुक्त समय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें