फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ठंड की दस्तक, गर्म कपड़ों के बाजार में लौटी रौनक

Mon, 05 Oct 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा दुकान पर बेचने के लिए रखी गई स्वेटर।संवाद
विज्ञापन
मौसम बदलते ही अक्तूबर में शुरू हुई स्वेटर-जैकेट की खरीदारी, दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद
विज्ञापन

मिंजर के बाद मंदे चल रहे कारोबार को ठंड से सहारा, बच्चों से बुजुर्गों तक के लिए बाजार में सजे गर्म कपड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अक्तूबर की शुरुआत में मौसम के बदले मिजाज ने चंबा के बाजार की तस्वीर भी बदल दी है। सुबह और शाम बढ़ी ठंड के साथ लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी है।
शहर की दुकानों पर स्वेटर, जैकेट, ऊनी टोपी, मफलर, शॉल समेत अन्य गर्म कपड़ों की नई खेप सज गई है। इससे मिंजर के बाद मंदे चल रहे कारोबार को भी सहारा मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

पिछले वर्षों की तुलना में इस बार गर्म कपड़ों की बिक्री समय से पहले शुरू हो गई है। सुबह बाजार पहुंचने वाले लोग हल्के गर्म कपड़ों के साथ जैकेट और स्वेटर खरीद रहे हैं। शाम को तापमान में गिरावट के बाद गर्म कपड़ों की मांग और बढ़ रही है। दुकानदारों ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए अलग-अलग तरह के गर्म कपड़े उपलब्ध करवाए हैं।
विज्ञापन

दुकानदार वरुण कुमार, हरदीप सिंह, जतिन कुमार, भावेश कुमार और सार्थक महाजन ने बताया कि आमतौर पर गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी बाद में आती थी, लेकिन इस बार अक्तूबर में ही ठंड बढ़ने से ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि यदि मौसम में इसी तरह ठंडक बनी रही तो आने वाले दिनों में बिक्री बढ़ सकती है। त्योहारी सीजन के बीच गर्म कपड़ों की बढ़ती मांग से बाजार में रौनक लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें