फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मौसम खुलते ही बागवानों ने किया बगीचों का रुख

विज्ञापन
चंबा में मौसम खुलते ही फलदार पेड़ों को सुर​क्षित करने में जुटे बागवान
विज्ञापन
साहो (चंबा)। मौसम खुलते ही फलदार पेड़ों-पौधों को सुरक्षित करने में साहो क्षेत्र के सराहण, गुवाड़, लग्गा, कीड़ी, बंजल, परोथा, अठलुई, भाला, टिपरी और कुरैणा के बागवान बगीचों में जुट गए हैं। लंबे समय के बाद होने वाली बारिश से खेतों और बगीचों में नमी हो गई है। नमी के कारण अब अपने फलदार पेड़ों-पौधों के तौलिये बनाने, कटिंग-प्रूनिंग करने के कार्य में बागवान जुट गए हैं। लिहाजा, अब तौलिये बनाने के बाद बागवान बगीचों में एमओपी, एसएसपी, यूरिया खाद डालने में जुट जाएंगे। इसके बाद बागवान फलदार पेड़ों के तनों को कीड़े के बचाव के लिए नीला थोथा लगाएंगे।
विज्ञापन

बागवानों बलि राज, योजराज, उत्तम चंद, परस राम, भिंद्र सिंह, संजीव कुमार, अशोक कुमार, साहब सिंह आदि ने बताया कि लंबे समय से बारिश न होने से बागवानों की चिंता बढ़ गई थी लेकिन, बारिश और बर्फबारी के बाद अब बागवानों ने राहत की सांस ली है।
उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह ने बताया कि मौसम खुलते ही अब फलदार पेड़ों-पौधों के तौलिये बनाने और कटिंग-प्रूनिंग करने के कार्य में बागवान जुट गए हैं। समयानुसार कटिंग-प्रूनिंग होने के बाद बागवान अपने बगीचों को सुरक्षित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें