फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मैदानों में गर्मी पड़ते ही डलहौजी में सैलानियों की बहार

Sun, 26 May 2024 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। तीन सप्ताह से पर्यटकों की राह ताक रही पर्यटन नगरी डलहौजी में सैलानियों की बहार आ गई है।
विज्ञापन

मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए काफी संख्या में पर्यटक डलहौजी पहुंचे हैं। वीकेंड पर शनिवार और रविवार को होटलों में करीब 90 प्रतिशत तक ऑक्यूपेंसी रही। इस दौरान पर्यटकों ने डलहौजी की वादियां भी निहारीं। सुभाष और गांधी चौक में भी अठखेलियां कीं। शाम को काफी भीड़ देखी गई। गर्मी से राहत पाने के लिए अब बाहरी राज्यों के पर्यटक डलहौजी का रुख कर रहे हैं।
गौरतलब है कि निचले क्षेत्रों में अब पारा चढ़ने लगा है। दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान पहुंच चुका है। ऐसे में पर्यटक अब पर्यटन नगरी डलहौजी का रुख कर रहे हैं। पर्यटकों में रोहन राणा, अमरेंद्र सिंह, देविंद्र सिंह और सुमेंद्र सिंह ने कहा कि डलहौजी का मौसम काफी सुहावना है। वे यहां परिवार सहित आए हैं, जबकि उनके इलाकों में काफी गर्मी पड़ रही है। इससे पहले भी वे डलहौजी पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि पिछले तीन सप्ताह से डलहौजी में पर्यटकों की संख्या काफी कम रही। इसका कारण लोकसभा चुनाव माना जा रहा था। बहरहाल, चरणबद्ध तरीके से निचले क्षेत्रों में मतदान हो चुका है। ऐसे में पर्यटक अब गर्मी से राहत पाने के लिए डलहौजी का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल एसोसिएशन के महासचिव हरप्रीत सिंह ने कहा कि इस वीकेंड पर काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। तीन सप्ताह बाद इतनी संख्या में पर्यटकों ने डलहौजी का रुख किया है। इससे पर्यटन सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें