चंबा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2025 में डीएवी पब्लिक स्कूल हरदासपुरा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
मेधावी छात्रा आराध्या ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उन्हें 10,000 की नकद पुरस्कार राशि और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। जिला स्तर पर घोषित शीर्ष तीन सांत्वना पुरस्कारों में विद्यालय के छात्र प्रज्वल सूरी ने भी स्थान पाया है। उन्हें 1,000 की नकद पुरस्कार राशि और स्मृति चिह्न दिया गया। विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी सुबह स्कूल पहुंचे। प्रार्थना सभा के दौरान समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकगण की उपस्थिति में आराध्या को सम्मानित किया गया। संवाद