मैहला (चंबा)। जिले के मैहला गांव की गायिका सांभवी शर्मा को लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा के ऑडिशन के लिए निमंत्रण मिला है। सांभवी ने बताया कि उन्हें बचपन से ही गायकी का शौक रहा है। उन्होंने बिना प्रशिक्षण स्वयं नियमित रियाज कर अपनी गायकी को निखारा है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें सारेगामापा के मंच तक पहुंचने का अवसर मिलता है तो वह न केवल मैहला और चंबा, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगी। उनकी माता का नाम बसंती शर्मा और पिता का नाम भुवनेश्वर शर्मा है। संवाद