चंबा। भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित जिलास्तरीय स्कूली प्रतियोगिताओं के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में दयानंद मठ चंबा के अनुराग ठाकुर प्रथम, जेएलवी सरोल की मोनिका ठाकुर द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गागला की कनिका तृतीय स्थान पर रही।
कनिष्ठ वर्ग में माध्यमिक पाठशाला रंडोह की श्रुति प्रथम, अंशिका द्वितीय और ब्रेही विद्यालय की नव्या ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं अरमान खान, आरुषि चौहान और पूजा ठाकुर ने प्रोत्साहन राशि जीती। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डॉ. संतोष कुमार, डॉ. मनोज कुमार और प्रशांत रमण ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। नौवीं से जमा दो कक्षा तक की भाषण प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल चंबा की अन्वी प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लुड्डू की ललिता शर्मा द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल की ममता तीसरे स्थान पर रहीं।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैहला की हिमांगी को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। छठी से आठवीं तक के कनिष्ठ वर्ग में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कैहला की अंकिता शर्मा प्रथम, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्रेही के अरुण ठाकुर द्वितीय और संधि विद्यालय के हर्षित, सिद्धुपुरा की खुशबू और हरदासपुरा की दीक्षा तृतीय रही। टुंडी विद्यालय के रिहान ठाकुर को प्रोत्साहन राशि मिली। निबंध लेखन प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में मैहला विद्यालय की आस्था कटोच प्रथम, कन्या विद्यालय की सिमरन सूर्यवंशी ने दूसरा, जबकि तीसा विद्यालय की स्नेहा राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रोत्साहन राशि के रूप में जवाहर नवोदय विद्यालय की स्नेहा ठाकुर और टुंडी विद्यालय की आस्था को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। निबंध लेखन प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में आरबीएस हाई स्कूल चंबा की अक्षिता मन्हास प्रथम, जागृति पब्लिक स्कूल चंबा की रागिनी द्वितीय और चीहलबंगला के वंशशर्मा तृतीय स्थान पर रहे। प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए दीक्षित शर्मा, इशिका भारद्वाज और कृतिका का चयन किया गया। जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने बताया कि जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में 60 विद्यालयों से 361 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
बतौर मुख्यातिथि उपमंडल अधिकारी चंबा अरुण शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों का मानसिक विकास होता है। मुख्यातिथि ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।