फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सौ से अधिक लावारिस कुत्तों को लगाया एंटी रेबीज इंजेक्शन

Fri, 25 Oct 2024 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा शहर में कुत्तों का टीकाकरण करती पशुपालन विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
चंबा। शहर में लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए धर्मशाला से चार डॉग कैचर चंबा पहुंच गए हैं। पशुपालन विभाग ने लावारिस कुत्तों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने का अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह छह बजे से ही टीकाकरण अभियान शुरू हो गया। पहले दिन लगभग सौ से अधिक लावारिस कुत्तों का टीकाकरण किया गया। चार डॉग कैचर के साथ पशुपालन विभाग की दो टीमों के पंद्रह कर्मचारी और नगर परिषद के छह से अधिक कर्मचारी इस अभियान में शामिल किए गए हैं। टीम शहर के कोने-कोने में जाकर लावारिस कुत्तों को पकड़ रही है। नगर परिषद का दावा है कि जब तक शहर में घूम रहे सभी लावारिस कुत्तों को एंटी रेबीज के इंजेक्शन नहीं लग जाते, तब तक डॉग कैचर चंबा में ही रहेंगे। पालतू कुत्तों को भी एंटी रेबीज के इंजेक्शन लग सकते हैं।
गौरतलब है कि चंबा शहर में लावारिस कुत्तों का काफी आतंक है। बीते दिनों ही दो दर्जन से अधिक लोगों को लावारिस कुत्तों ने काटा है। लावारिस कुत्तों के भय से लोग बाजार आने से भी डर रहे हैं। इसके बाद नप ने धर्मशाला से डॉग कैचर की टीम को बुलाया। शुक्रवार को पहुंची डॉग कैचर की टीम ने पशुपालन विभाग और नप की टीम के साथ टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। पशुपालन विभाग चंबा के उपनिदेशक डॉ. मुंशी कपूर का कहना है कि लावारिस कुत्तों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने का अभियान शुरू हो गया है। शुक्रवार को सौ से अधिक कुत्तों का टीकाकरण हुआ है। उधर, नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि धर्मशाला से चार डॉग कैचर पहुंच चुके हैं। कुत्तों का टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें