फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आहला में आलू विकास केंद्र में बनेगा कोल्ड स्टोरेज, 50 लाख देने का किया ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा जिले में डलहौजी के समीप आहला में स्थित आलू विकास केंद्र में कोल्ड स्टोरेज का निर्माण किया जाएगा, ताकि बीज आलू का भंडारण किया जा सके। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, कृषि, पशुपालन और मत्स्यपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने यह बात बुधवार को चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत राजपुरा में 1 करोड़ 67 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले किसान भवन की आधारशिला रखने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने इस कोल्ड स्टोरेज भवन के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की राशि मुहैया करने का भी ऐलान किया। पूरे प्रदेश में इस तरह के 4 किसान भवन निर्मित किए जा रहे हैं, जिनमें राजपुरा का किसान भवन भी शामिल है। चंबा जिले के किसानों को किसान भवन के माध्यम से एक ही छत के नीचे कई तरह की सुविधाएं हासिल होंगी।
विज्ञापन

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री ने कहा कि चंबा जिले के किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण देने के लिए राजपुरा में ही प्रशिक्षण केंद्र भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने राजपुरा में बिक्री केंद्र भवन बनाने की भी घोषणा की। कहा कि बैकयार्ड पोल्ट्री के लिए हैचरी की स्थापना की जाएगी, जिस पर 90 लाख की राशि खर्च होगी। बकरी पालन के लिए 95 फ़ीसदी तक की सब्सिडी भी उपलब्ध है। वीरेंद्र कंवर ने लाहौल घाटी के किसानों की ओर से गोभी, आलू और मटर की खेती के बूते लाखों रुपये की सालाना आय अर्जित करने पर चर्चा की। उन्होंने चंबा जिले के किसानों का भी आह्वान किया कि वे यहां उपलब्ध जलवायु और संसाधनों के अनुरूप नई सोच और नई तकनीक के सहारे खेती के एक नए स्वरूप को पैदा कर स्वावलंबी और आर्थिक तौर पर सशक्त बनें। उन्होंने यह भी बताया कि चंबा में भगौत स्थित गो सदन की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए 10 लाख की राशि देने का भी ऐलान किया। चंबा के विधायक पवन नैयर ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान चंबा विधानसभा क्षेत्र में विकास के कई नए आयाम जुड़े हैं। वीरेंद्र कंवर ने भनौता में 3 करोड़ 93 लाख की राशि से स्थापित किए जा रहे भेड़ प्रजनन केंद्र का भी दौरा किया और प्रगति का ब्योरा विभागीय अधिकारियों से लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें