फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा जिले में मनरेगा के तहत 116 करोड़ रुपए किए गए व्यय:वीरेंद्र कंवर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जिला चंबा में 116 करोड़ रुपयों की राशि चालू वित्त वर्ष के दौरान महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत विभिन्न विकास कार्यों पर अब तक खर्च की जा चुकी है। यह बात उन्होंने बुधवार को बचत भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर विकास को तीव्र गति प्रदान करने के लिए मनरेगा कन्वर्जेंस के माध्यम से योजनाओं का कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाए । वीरेंद्र कंवर ने मनरेगा कन्वर्जेंस को कृषि, बागवानी, पेयजल, सिंचाई और पशुपालन से संबंधित कार्यों और स्कीमों में शामिल करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने विभाग को निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना के तहत धातु शिल्प, काष्ठ शिल्प, प्रस्तर शिल्प और पारंपरिक हथकरघा उत्पादों की ब्रांडिंग करने को कहा ताकि इन शिल्पकारों को अपने उत्पाद की एवज में बेहतर दाम मिल सकें। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग चंबा-पठानकोट पर किसी उपयुक्त स्थल पर वे-साइड एमेनिटीज एवं कैफेटेरिया स्थापित करने को भी कहा । उन्होंने यह भी कहा कि इस कैफेटेरिया में स्थानीय शिल्पकारों की उत्कृष्ट कलाकृतियां और पारंपरिक उत्पादों को बिक्री के लिए रखा जाए । उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को पांगी घाटी के कुछ क्षेत्रों में पेयजल समस्या के समाधान के लिए विशेष कार्य योजना के तहत कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें