राष्ट्रीय एकता बल स्थापना दिवस को लेकर कार्यक्रम के दौरान मौजूद गणमान्य।स्त्रोत जागरूक पाठक
चंबा। हमीरपुर स्थित सेवन स्टार इंटरनेशनल स्कूल बणी में बीते मंगलवार को राष्ट्रीय एकता बल स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में प्रदेश के जिला चंबा, हमीरपुर, सोलन, बिलासपुर और ऊना के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी हमीरपुर सुनील दत्त ठाकुर व मोहाली आईबीबाई अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप शर्मा भी उपस्थित रहे। साथ ही बीडीओ नादौन निशांत शर्मा मौजूद रहे। राष्ट्रीय एकता बल संगठन के संयोजक रमेश शर्मा व ट्रस्टी नीतू शर्मा समेत हमीरपुर जिला की कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोक नाथ गर्ग, चंबा जिले की कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन जैसी राम समेत संपूर्ण कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी की अध्यक्ष के रूप में अनीता गर्ग को नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय एकता बल के संयोजक रमेश शर्मा ने सदस्यों और लोगों से आह्वान किया कि वे लोग अन्याय और भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ने के लिए एक हों और इस संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें। उन्होंने बताया कि यह संगठन उन सभी लोगों के मौलिक अधिकारों के हनन को रोकने व उन्हें न्याय दिलाने के लिए कार्य करता है जो लोग व्यवस्थाओं के आगे मजबूर हो जाते हैं। इस संगठन का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना तथा समाज में एक भाईचारा बढ़ाने का प्रयास है। संवाद