फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहर खड्ड श्मशान घाट में जला दिया मृत कुत्ता, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत कामला देहर खड्ड श्मशान घाट में दो लोगों ने एक मृत कुत्ते को जला दिया। इसकी सूचना मिलने पर ग्रामीणों में रोष पनप उठा। मामले की सूचना ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान इंद्र सिंह को दी। पंचायत प्रधान ने मौके पर पहुंचकर पुलिस और स्थानीय प्रशासन को मामले के बारे में अवगत करवाया। पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ भादंसं की धारा 295 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लखवीर और अमनदीप अपने मृत कुत्ते को गाड़ी में लेकर आए और उसे देहर खड्ड स्थित श्मशान घाट में जला दिया। इस श्मशानघाट में स्थानीय लोग दाह संस्कार करते हैं। मगर यहां दो ने कुत्ते को जला दिया। सूचना के बाद नायब तहसीलदार मुकुल शर्मा, डॉ. ऋचा सहित स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सिहुंता पुलिस चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह गुलेरिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर छोड़ दिया गया है। पुलिस ने गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।
इनसेट
सिहुंता चौकी प्रभारी सुरजीत गुलेरिया ने बताया कि इस बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद वे घटनास्थल के लिए रवाना हुए। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें