फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलूणी उपमंडल की भडेला और हिमगिरी पंचायतें सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलूणी (चंबा)। उपमंडल सलूणी में कोरोना के तीन नए मरीज आने के बाद भडे़ला और हिमगिरी पंचायतों को प्रशासन ने सील कर दिया। यहां रविवार देर रात खड़जौता और भडे़ला पंचायतों से ताल्लुक रखने वाले तीन मरीजों के कोरोना संक्रमित का मामला सामने आया है।
इसको देखते हुए एहतियातन तौर पर जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है। वहीं, उपमंडल सलूणी में अब पांच पंचायतें डियूर, पिछला डियूर और खड़जौता पंचायतों को सील किया जा चुका है। सील की गई पंचायतों में ग्रामीणों को ऑन डिमांड जरूरत का सामान मुहैया करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए सलूणी प्रशासन ने वाहन चालकों को अनुमति भी दे दी है। बशर्ते ग्रामीणों को सामान संबंधित मांग पंचायत प्रतिनिधि और वार्ड सदस्यों को भेजनी होगी।
बता दें कि उपमंडल सलूणी में 30 अप्रैल को दो कोरोना संक्रमित व्यक्ति घर पहुंचे थे। इनके कोरोना पॉजिटिव आने पर जिला प्रशासन ने खड़जौता, डियूर, पिछला डियूर पंचायतों को सील किया था। इसके बाद एक व्यक्ति की दो वर्षीय बच्ची भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। इसके बाद रविवार देर रात दोनों व्यक्तियों के साथ पार्टी करने वाले तीन लोग कोरोना पॉजिटिव आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
इन पंचायतों में ग्रामीण ऑन डिमांड पंचायत प्रतिनिधि या वार्ड मेंबर को भेज सकते हैं। इसके अनुरूप उनके क्षेत्र में सब्जी और राशन की गाड़ियों को भेजा जाएगा। बहरहाल, सलूणी प्रशासन के निर्देशानुसार सील पंचायतों में अनुमति मिलने के बाद गाड़ियों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम सलूणी विजय धीमान ने बताया कि खड़जौता और भेड़ला में तीन कोरोना पॉजिटिव केस आने पर भडे़ला और हिमगिरी पंचायतों को सील कर दिया गया है। लोगों को ऑन डिमांड जरूरत का सामान घर-द्वार पहुंचाया जा रहा है। बशर्ते उन्हें पंचायत प्रतिनिधि और वार्ड मेंबर को अपनी डिमांड भेजनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें