जनजातिय भवन बालू में महिला दिवस कार्यक्रम के मौके पर मौजूद उपायुक्त डीसी राणा।
- फोटो : Chamba
चंबा। महिला एवं बाल विकास विभाग चंबा के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जनजातीय भवन बालू में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त चंबा डीसी राणा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
इस दौरान कियाणी सर्कल के तहत आती आंगनबाड़ी वर्करों ने घरेलू हिंसा पर नाटक प्रस्तुत किया। उन्होंने महिला उत्पीड़न पर चोट करते हुए इस पर अंकुश लगाने का संदेश दिया। वहीं, चंबा ब्लॉक की आंगनबाड़ी वर्करों ने गिद्दे की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी।
उपायुक्त ने महिला सशक्तीकरण को लेकर कार्य करने वाली संस्थाओं, समूहों व विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम स्थल में पोषण अभियान के तहत प्रदर्शनी भी लगाई गई। उपायुक्त ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी जगदीश राणा ने बताया कि
कार्यक्रम में वर्ष 2019-20 में बोर्ड कक्षा दसवीं व जमा दो की पांच-पांच मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। इनमें सीसे स्कूल परछोड़ की छात्रा स्वाति देवी, होली हिमालयन सीसे स्कूल चंबा की छात्रा हतिका, किड्स कैंप पब्लिक स्कूल चुवाड़ी की छात्रा अर्पिता जरयाल, डीएवी स्कूल भरमौर की छात्रा मोनिका देवी, डीसीएम गुरुकुल पब्लिक स्कूल लचोड़ी की छात्रा मुस्कान शर्मा, सीसे स्कूल धुलाड़ा की छात्रा सविता कुमारी, गर्ल्स स्कूल चंबा की छात्रा अमनप्रीत कौर, कियाणी स्कूल की छात्रा अमीषा, सीसे स्कूल रायपुर की छात्रा साक्षी देवी, सेंट स्टीफन सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंबा की छात्रा देवांशी गौतम को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों में एकता ग्राम संगठन हरिपुर, ईशा स्वयं सहायता समूह लेसवीं, सरस्वती स्वयं सहायता समूह कुपाहड़ा व पुष्पांजलि स्वयं सहायता समूह को सम्मानित किया गया।