चंबा। संत निरंकारी सत्संग भवन मुगला में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महात्मा कैलाश ने की। इस दौरान दूर-दराज के क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
सत्संग का शुभारंभ आरती वंदना से किया गया। महात्माओं ने भजनों से विचार प्रकट किए। महात्मा कैलाश ने कहा कि जैसा कि हम समय-समय से पढ़ते-सुनते चले आ रहे हैं कि हमारा शरीर पांच तत्वों से बना हुआ है, इसमें भूमि, गगन, वायु, अग्नि, नीर इन पांच तत्वों की यात्रा जहां से प्रारंभ होती है, वहीं समाप्त हो जाती है। जब यह पांच तत्वों का बना शरीर इस छठे परम तत्व की प्राप्ति के लिए अग्रसर होता है, तब उसे जीवन की यात्रा की सफलता कहा जा सकता है। छठा तत्व आत्मज्ञान है। आत्मा इस परमात्मा का अंश है, जिस प्रकार जल की एक बूंद सागर का अंश होती है। अब प्रश्न जहन में उठता है कि इस आत्म ज्ञान को प्राप्त कैसे किया जा सकता है। संवाद
सीता-राम मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन
चंबा। खरूड़ा मोहल्ला सीता-राम मंदिर में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। लोगाें ने मंदिर में शीश नवाया और इसके बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर यतिन शर्मा, आदि धवन,परंजय शर्मा, मयंक शर्मा, संयम शर्मा, निलेश, भवेश मौजूद रहे। संवाद