फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जखला गांव में उद्घाटन के बाद नहीं दिखी एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल की चांजू पंचायत के जखला गांव में कॉसमॉस हाइड्रो पावर प्रॉजेक्ट कंपनी की ओर से ग्रामीणों की सहूलियत के लिए दी गई एंबुलेंस गायब है। वर्ष 2019 में विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने एंबुलेंस का उद्घाटन कर चांजू के लोगों को समर्पित किया था। बावजूद इसके उस दिन के बाद चांजू में एंबुलेंस नहीं दिखी। एंबुलेंस न होने की वजह से गांवों में अचानक किसी के बीमार हो जाने पर निजी टैक्सी हायर कर ही मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालांकि, ग्रामीण कंपनी प्रबंधन को बार-बार एंबुलेंस चांजू में खड़ी करने की मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक एंबुलेंस क्षेत्र में नहीं पहुंच पाई है। इससे ग्रामीणों में कंपनी प्रबंधन के प्रति रोष है।
खेती राम, भूरी सिंह, खेमराज, नरेंद्र कुमार, देसराज आदि का कहना है चांजू, देहरा, दियोला, बघेईगढ़, चरडा और दहरोग पंचायतों की 20 हजार आबादी को स्वास्थ्य लाभ समय पर मिले इसलिए कंपनी प्रबंधन ने एंबुलेंस की सुविधा मुहैया करवाई थी लेकिन अगले ही दिन से एंबुलेंस गायब हो गई। ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन से एंबुलेंस सेवा को दोबारा शुरू करते हुए जखला गांव में उसे खड़ी करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत प्रधान टेकू शर्मा ने कहा कि कंपनी प्रबंधन के समक्ष कई बार एंबुलेंस सेवा को शुरू करने मांग की गई लेकिन कंपनी प्रबंधन ने एंबुलेंस चलाने के लिए कोई सकारात्मक पहल नहीं की।
विज्ञापन

कंपनी के एमडी अभी किसी काम से विदेश गए हैं। जैसे ही वह विदेश दौरे से लौटते हैं उनसे एंबुलेंस के इस मामले में बातचीत कर मामला जल्द सुलझा लिया जाएगा।
मुकेश पटियाल, डीजीएम, कॉसमॉस कंपनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें