फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एंबुलेंस का बीमा खत्म, मरीजों को नहीं मिल रही सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सीएचसी चूड़ी पर निर्भर हैं 24 पंचायतें
विज्ञापन

धरवाला में खड़ी कर दी एंबुलेंस, मरीज भुगत रहे खामियाजा
संवाद न्यूज एजेंसी
धरवाला (चंबा)। भरमौर विधानसभा क्षेत्र की 24 पंचायतों को 108 एंबुलेंस सेवा क सुविधा नहीं मिल पा रही है। एंबुलेंस की इंश्योरेंस खत्म हो चुकी है। इसके चलते इस एंबुलेंस को मरीजों को लाने और छाेड़ने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। इस वजह से 24 पंचायतों के लोगों को परेशानी हो रही है। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए या तो निजी वाहन या फिर टैक्सी का सहारा लेना पड़ रहा है। गरीब मरीजों के लिए अस्पताल तक पहुंचने का विकल्प बस या फिर तीमारदारों का कंधा बचा है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी में यह 108 एंबुलेंस पिछले छह दिन से खड़ी है। मरीज एंबुलेंस सेवा के लिए 108 नंबर पर फोन कर रहे हैं लेकिन उन्हें एंबुलेंस मुहैया नहीं करवाई जा रही है। एंबुलेंस की इंश्योरेंस खत्म होना एक चिंता का विषय है। ग्राम पंचायत लोथल, सुनारा, ब्रेही, बलौठ, खुदेल, लेच, राडी, प्रीणा, किलोड, कुनेड़, कूर, छतराड़ी, बकाण, धिमला, गैहरा, पियुहरा सहित अन्य पंचायतों के लोग सीएचसी चूड़ी में इलाज के लिए पहुंचते हैं। स्थानीय निवासी रवि कुमार, विक्रांत ठाकुर, विपिन कुमार, सुरेश कुमार, राकेश, संजय कुमार और खेम राज ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि 108 एंबुलेंस को शीघ्र चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी चूड़ी हरिंद्र पाल सिंह ने कहा कि 108 एंबुलेंस की इंश्योरेंस खत्म होने की वजह से खड़ी है। इंश्योरेंस करवाने के लिए एंबुलेंस प्रदाता कंपनी को निर्देश जारी किए जाएंगे जिससे मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें