फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलूणी में हुआ क्योंकि सच मायने रखता है कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
सलूणी में क्योंकि सच माइने रखता है के कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी व ग्रामीण। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। पंचायत समिति हाल सलूणी में अमर उजाला का रीडर कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम सलूणी विजय कुमार धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि डीएसपी राम करण राणा विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों की महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया।
विज्ञापन

देवगाह गांव की महिलाओं ने कार्यक्रम में चल रही समस्याओं को उजागर किया। महिला मंडल की प्रधान अर्चना शर्मा, सचिव अंजना देवी, माया देवी और केलकी ने बताया कि देवगाह गांव में कई दिनों से पेयजल किल्लत चल रही है। समस्या को सुनकर एसडीएम ने आईपीएच विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि गांव में चल पेयजल समस्या का समाधान किया जाए। जिससे ग्रामीणों को समस्या का सामना न करना पड़े।
ग्राम पंचायत सिंगाधार महिला मंडल की प्रधान शीरो देवी ने बताया कि उनका गांव आज तक सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाया है। ग्रामीणों को सड़क तक पहुंचने के लिए आठ किमी पैदल चलना पड़ता है। गांव में अगर कोई बीमार हो जाए तो उसे पीठ पर उठाकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना पड़ता है। एसडीएम ने लोनिवि के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिए कि उपरोक्त गांव को सड़क से जोड़ने के लिए सर्वे करवाया जाए।
विज्ञापन

वहीं एसडीएम ने संबोधन में कहा कि महिलाएं बच्चों को घरों में न रखे, उन्हें स्कूल में शिक्षा के लिए भेजें। गर्भवती प्रसव घर में करवाने की जगह स्वास्थ्य केंद्र में करवाएं। इसमें महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी आती है, तो वह एसडीएम कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं। महिला प्रधान पंचायतों में खुद काम करवाएं।
1100 डायल कर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर करें शिकायत : डीएसपी
डीएसपी सलूणी राम करण राणा ने बताया कि महिलाओं को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1100 और आपातकालीन अन्य टेलीफोन नंबरों की जानकारी दी।
महिलाओं को बच्चों को नशे की लत से दूर रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उनके पास किसी प्रकार की कोई आपराधिक घटना घटित होती है, तो उसकी सूचना पुलिस को दें। जिससे पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें