फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा घंटा बंद रहा चंबा-साहो मार्ग, जोत मार्ग भी हुआ बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-साहो मार्ग पर करीब आधा घंटे वाहनों की आवाजाही थमी रही। यहां सुबह मच्छराली माता मंदिर के समीप पहाड़ी से अचानक मलबा गिर गया। सूचना मिलते ही विभागीय मशीनरी मौके पर पहुंची और मार्ग को बहाल किया। करीब सात बजे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। वहीं, चंबा-चुवाड़ी वाया जोत मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जोत मार्ग पर बीते दिनों भारी हिमपात था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मार्ग बहाल करने में जुटी। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि आधा घंटे तक चंबा-साहो मार्ग पर यातायात बाधित रहा। उन्होंने बताया कि मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें