महाविद्यालय चंबा में अंतराष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सामारोह के दौरान शिक्षक।
- फोटो : Chamba
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन शुक्रवार को हो गया। दूसरे दिन कॉलेज प्राचार्य डॉ. शिवदयाल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। कॉलेज के उत्कृष्टता के छह दशक पूरे होने के उपलक्ष्य पर सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन के दूसरे दिन 42 शोध पत्र पढ़े गए। संयोजक डॉ. मोहिंद्र सलारिया भी इस दौरान मौजूद रहे। सम्मेलन में 11 अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय उच्च शिक्षक संस्थानों और संस्थाओं ने सहयोग किया। समापन समारोह में मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. शिवदयाल ने कहा कि आज हमारा जीवन भौतिकवादिकता की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते हम प्राकृतिक संसाधनों का जो दोहन कर रहे हैं, उससे प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है। विकास के साथ-साथ अपने प्राकृतिक संसाधनों को बचाने की जरूरत है।