फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चुराह भाजपा में नरेश रावत के खिलाफ तीनों मंडलों का मोर्चा

Sun, 13 Sep 2026 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भंजराडू, बैरा और कोटी मंडलों ने प्रस्ताव पारित कर पद और प्राथमिक सदस्यता से निष्कासन की मांग की
विज्ञापन

पोस्टर से खुद को नेता के रूप में स्थापित करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों के लगाए आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के भीतर सियासी घमासान बढ़ गया है। भाजपा के तीनों मंडलों भंजराडू, बैरा और कोटी के मंडल अध्यक्षों व कार्यकारिणी ने प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष नरेश रावत के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है।
इसमें प्रदेश नेतृत्व से उन्हें पद और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने की मांग की गई है। प्रस्ताव प्रदेश और जिला नेतृत्व को भेजे गए हैं।
मंडल अध्यक्षों का आरोप है कि नरेश रावत शीर्ष नेतृत्व की अनुमति के बिना स्वयं को चुराह विधानसभा क्षेत्र का नेता बताने का प्रयास कर रहे हैं। मंडलों के अनुसार, पोस्टर छपवाकर खुद को नेता के रूप में स्थापित करने से पार्टी में गुटबाजी और कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।
विज्ञापन

प्रस्ताव में कहा गया है कि भाजपा नेतृत्व ने चुराह में विधायक डॉ. हंसराज को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ. हंसराज लगातार तीन बार चुराह से विधायक रह चुके हैं और हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष भी हैं। ऐसे में किसी अन्य व्यक्ति का स्वयं को चुराह का नेता बताना संगठन की गरिमा के विपरीत बताया गया है।
तीनों मंडलों ने 25 दिसंबर 2025 के पूर्व प्रस्ताव का भी उल्लेख किया है, जिसमें नरेश रावत को मंडल बैठकों और संगठनात्मक गतिविधियों से दूर रखने की बात कही गई थी। मंडलों का दावा है कि कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के वीडियो और प्रस्ताव प्रदेश व जिला नेतृत्व को भेजे गए, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

प्रस्ताव में नरेश रावत पर चुनावों में पार्टी विरोधी कार्य और भितरघात के आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और नरेश रावत का पक्ष सामने नहीं आया है। भंजराडू मंडल अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर, बैरा अध्यक्ष परस राम और कोटी अध्यक्ष तिलक ठाकुर सहित कार्यकारिणियों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें