फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 65 मरीजों की आंखें रोशन, बची रकम से खरीदे लेंस

Sun, 13 Sep 2026 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतियाबिंद के मुफ्त ऑपरेशन करने के लिए सरकार ने जारी किए थे आठ लाख रुपये
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में लक्ष्य पूरा होने के बाद बची धनराशि से जरूरतमंदों के लिए खरीदे लेंस
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। एक तरफ जरूरतमंद मरीजों की आंखों में रोशनी लौटाने का लक्ष्य पूरा हुआ, दूसरी ओर बची सरकारी धनराशि का इस्तेमाल भी मरीजों के हित में कर मिसाल कायम की गई।
पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में 65 मरीजों के मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन किए गए हैं। सरकार ने इन ऑपरेशन के लिए जिला कल्याण विभाग के माध्यम से आठ लाख रुपये जारी किए थे।
विज्ञापन

कुछ माह पहले एक निजी संस्था की ओर से चंबा में लगाए गए निशुल्क नेत्र जांच शिविर में 65 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए थे। इन मरीजों के ऑपरेशन जरूरी होने पर संस्था ने सरकार को प्रस्ताव भेजकर धनराशि की मांग की। इसके बाद सरकार ने आठ लाख रुपये जारी किए। विभाग ने मरीजों का विवरण मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को सौंपकर निशुल्क ऑपरेशन करने के निर्देश दिए।
निर्धारित लक्ष्य के तहत सभी 65 मरीजों के ऑपरेशन होने के बाद धनराशि का कुछ हिस्सा बच गया। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने इस रकम को वापस करने के बजाय मरीजों की सुविधा के लिए लेंस खरीदने में इस्तेमाल किया। अब जरूरतमंद मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के दौरान ये लेंस निशुल्क लगाए जा रहे हैं। इससे मरीजों पर आने वाला ऑपरेशन खर्च करीब 50 प्रतिशत तक कम हो रहा है।
विज्ञापन


65 मरीजों के ऑपरेशन पूरे : डॉ. आदित्य
नेत्र रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. आदित्य कश्यप ने बताया कि 65 मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन किए जा चुके हैं। बची धनराशि से लेंस खरीदे गए हैं, जिन्हें जरूरतमंद मरीजों को ऑपरेशन के दौरान निशुल्क लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें