फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आपदा के दौर के बाद भरमौर के मंदिरों में उमड़ रही भीड़

Wed, 24 Sep 2025 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। आपदा के चलते जहां श्रद्धालु पवित्र कैलाश पर्वत के दर्शन नहीं कर पाए तो वहीं नवरात्र में भरमौर के मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुट रही है। नवरात्र के उपलक्ष्य में भरमाणी माता मंदिर, बन्नी माता, लखना माता, शीतला माता, चामुंडा माता, शिव शक्ति छतराड़ी, लाके वाली माता, गासगुडी माता और मुराली माता मंदिर में रौनक है। वहीं, कार्तिकेय स्वामी कुगति, दिग्गनपाल, खटेडपाल और नागराज सहित अन्य मंदिरों में जागरण और भंडारे का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन

मौसम साफ होने के बाद लोग देवी-देवताओं से सुख शांति की कामना करने के लिए भी मंदिरों में पहुंच रहे हैं। मणिमहेश यात्रा के दौरान भरमाणी माता के गूर ने भविष्यवाणी की थी कि इस बार राधाष्टमी का डल नहीं टूटेगा, जो कि सच हुई। ऐसे में लोग माता के मंदिर में जाकर उनकी अराधना कर रहे हैं। बुधवार को चौरासी परिसर पर भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद चखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें