फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बीस अगस्त तक ले सकेंगे स्नातक स्तर की कक्षाओं में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। स्नातक स्तर की कक्षाओं में प्रवेश की तिथि को विश्वविद्यालय प्रशासन ने बढ़ा दिया है। इससे प्रवेश लेने में वंचित छात्र-छात्राओं को सहूलियत मिलेगी। जारी आदेशों के मुताबिक बीस अगस्त तक स्नातक स्तर की कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। विवि प्रशासन की ओर से कॉलेज प्राचार्यों और अभिभावकों के आह्वान पर यह तिथि बढ़ाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुछ छात्र-छात्राओं को प्रवेश में परेशानी हो रही थी। लेकिन प्रवेश तिथि खत्म होने के कारण उन्हें कॉलेज में प्रवेश नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में कॉलेज प्रशासन ने इस बारे में विवि प्रशासन को लिखा। इसके बाद कॉलेजों में स्नातक स्तर की कक्षाओं की प्रवेश तिथि को दोबारा बढ़ाया गया और बीस अगस्त अंतिम तारीख निर्धारित की गई। विवि प्रशासन के इस फैसले से सैकड़ों छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि शुरूआती दौर में तीस जून स्नातक स्तर की कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि तय की गई थी। लेकिन इसके बाद दो बार तिथि बढ़ाई गई है।
ऐसे में अब एक बार फिर छात्र-छात्राओं को राहत प्रदान करते हुए तिथि को बीस अगस्त तक तय किया गया है। ऐसे में अब इन छात्र-छात्राओं को प्रवेश लेने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। हालांकि विलंब शुल्क विद्यार्थियों को अदा करना होगा। चंबा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिवदयाल शर्मा ने बताया कि बीस अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया स्नातक स्तर की कक्षाओं में जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस बारे में सूचना कॉलेज के सूचना पट्टों में चस्पा कर दी है। उन्होंने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं बीस अगस्त तक प्रवेश हासिल कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें