फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मणिमहेश यात्रा... श्रद्धालुओं की मांग पर विशेष बसें चलाएगा एचआरटीसी

Mon, 05 Aug 2024 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। परिवहन निगम का चंबा डिपो मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की मांग के आधार पर विशेष बसें चलाएगा। मांग ज्यादा होने पर अन्य जिलों के डिपुओं से भी बसों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

पवित्र मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निगम प्रबंधन यह व्यवस्था करेगा। निगम प्रबंधन की ओर से मणिमहेश यात्रा के दौरान हर साल श्रद्धालुओं के लिए विशेष बसों का इंतजाम किया जाता है। पिछले साल भी अन्य डिपुओं से बसें मंगवाई गई थीं।
गौरतलब है कि सितंबर महीने में मणिमहेश यात्रा शुरू हो जाती है। इस दौरान हजारों श्रद्धालु पवित्र डल झील में डुबकी लगाने के लिए जाते हैं। ऐसे में शिव भक्तों की सुविधा के लिए एचआरटीसी प्रबंधन विशेष बसों की व्यवस्था करता है। चंबा डिपो के साथ कांगड़ा के नगरोटा बंगवा और पठानकोट डिपो से अतिरिक्त बसें मंगवाई जाती हैं। कई बार ज्यादा बसों की मांग होने पर लोकल रूट भी रद्द करने पड़ते हैं।
विज्ञापन

इस बार भी निगम प्रबंधन दावा कर रहा है कि श्रद्धालुओं की मांग के आधार पर बसों की व्यवस्था की जाएगी। कई बार मणिमहेश यात्रा के दौरान कुछ रूटों को बंद करना पड़ता हैं, जिससे यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतें न हो। इस साल भी एचआरटीसी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए बसों की व्यवस्था की जा रही हैं। अब कलपुर्जों की भी खेप चंबा डिपो में पहुंच रही है।
उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने कहा कि मणिमहेश यात्रा के दौरान लोगों की डिमांड पर बसें चलाई जाएंगी। कहा कि जरूरत पड़ने पर बाहरी डिपुओं से भी बसें मंगवाई जा सकती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें