चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में 91 सीटों पर एडमिशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दूसरे दिन 21 प्रशिक्षुओं ने काउंसलिंग के माध्यम से एडमिशन करवाई। बची हुई 30 सीटों पर भी जल्द एडमिशन होने की उम्मीद है।
प्रदेश स्तरीय काउंसलिंग में चंबा मेडिकल कॉलेज को 91 सीटें मिली हैं। 121 सीटें भरने के बाद वर्ष 2026-27 का एमबीबीएस सत्र शुरू कर दिया जाएगा। हर साल यहां 120 सीटें होती थीं लेकिन इस बार कोर्ट के आदेश के बाद एक सीट बढ़ाई गई है।
प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि तीन दिन तक एडमिशन प्रक्रिया चलेगी। 91 सीटों पर एडमिशन हो चुकी है। प्रदेश स्तर पर काउंसलिंग चल रही है।
एडमिशन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। एक टीम प्रशिक्षुओं के प्रमाणपत्रों की जांच कर रही है, जबकि दूसरी टीम उनके मेडिकल करवाने में मदद कर रही है, ताकि प्रशिक्षुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वह स्वयं भी प्रशिक्षुओं के दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं, ताकि किसी प्रकार की खामी न रह जाए।