फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस जुलाई तक सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में चलेगी प्रवेश प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया दस जुलाई तक जारी रहेगी। इस संदर्भ में उच्च शिक्षा विभाग चंबा ने स्कूल प्रमुखों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीकों से होगी। विभाग ने ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को प्राथमिकता देने के लिए कहा है। अगर किसी क्षेत्र में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में रुकावट आती है तो स्कूली बच्चे मास्क पहनकर व निर्धारित सामाजिक दूरी की पालना कर प्रवेश लेने स्कूल पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविड-19 के चलते सभी शिक्षण संस्थान इन दिनों बंद हैं। लॉकडाउन के बाद अनलॉक-वन जारी होने के बावजूद स्कूल नहीं खुल पाए हैं। सरकार ने भी वर्तमान में स्कूल न खोलने की बात कही है। हालांकि सरकार ने प्रवेश प्रक्रिया को शुरू करने के लिए गाइडलाइन जारी की है। जिसमें ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड तैयार किया है। विभाग की ओर से ऑनलाइन व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से की जाएगी। ऑफलाइन के लिए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को स्कूल का रुख करना पड़ेगा। विभाग ने साफ किया है कि ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया के दौरान स्कूलों को कोविड-19 की गाइडलाइन को ध्यान में रखकर व्यवस्था बनानी होगी।
उच्च शिक्षा विभाग चंबा के उपनिदेशक देवेंद्र पॉल ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दस जुलाई तक सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया चालू रहेगी। ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रवेेश विद्यार्थी ले सकते हैं। ऑफलाइन के लिए बच्चों व स्कूल को कोविड-19 की गाइडलाइन को पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें