फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा के 17 मुख्याध्यापक पदोन्नत, केंद्रीय मुख्य शिक्षक बने

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा द्वारा 17 मुख्याध्यापकों को प्रमोट कर केंद्रीय मुख्य शिक्षक बनाया है। इस संदर्भ में विभाग ने पदोन्नत मुख्याध्यापकों की सूची जारी कर दी है। सूची के मुताबिक कल्हेतर स्कूल में तैनात राजिंद्र कुमार को परछोड़, नरवाड़ी से रमेश कुमार को भनौता, ददरियाड़ू से सुमिंद्र कुमार को बलेरा, गिरधारी लाल को भरियां, हरी सिंह को भलेई, राज कुमार को छत्तराड़ी, जीत सिंह को लोहटिकरी, मदन सिंह को पधर, कृष्ण चंद को सुरंगाणी, कर्मचंद को गरनोटा, अयूब खान को बंजवाड़, कुलवंत कुमार को ऑयल, राजेश कुमार को कंदला, वरयाम सिंह को लूणा, जीवन कुमार को सेंचूनाला, सुरिंद्र कुमार को बड़ग्रां व बालो शर्मा को राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला जडेरा में ज्वाइन करने के आदेश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मुख्याध्यापक से केंद्रीय मुख्य शिक्षक बने अध्यापकों को आदेश जारी होने के दस दिनों के भीतर ज्वाइनिंग देनी होगी। साथ ही इसकी जानकारी विभाग को देनी होगी। इस मामले में लापरवाही के लिए अध्यापक स्वयं जिम्मेवार होंगे। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक फौजा सिंह ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें