फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण का ब्योरा न देने पर नपेंगे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के निजी स्कूलों का कोरोना टीकाकरण संबंधित ब्योरा न भेजने वाले चार खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी नपेंगे। इस संदर्भ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग ने अब इन चार खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को 24 घंटों की मोहलत दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस मोहलत में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी जानकारी नहीं भेजते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शिक्षा खंड सिहुंता, बनीखेत, मैहला प्रथम और सुंडला के खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों ने निजी स्कूलों का कोरोना टीकाकरण संबंधित ब्योरा नहीं भेजा है। ऐसे में विभाग को काफी दिक्कत हो रही है। गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर पर नियंत्रण के बाद अब सरकार स्कूलों को खोलने की तैयारी में है। सरकार की ओर से निजी स्कूलों में तैनात स्टाफ का टीकाकरण करना अनिवार्य किया गया है।
अगर किसी निजी स्कूल के स्टाफ का कोई सदस्य बिना टीकाकरण के ड्यूटी पर आता है तो स्कूल बंद करने का भी प्रावधान है। जिला प्रशासन की ओर से यह जानकारी शिक्षा विभाग से मांगी गई थी और विभाग ने खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों से यह जानकारी बिना विलंब मांगी थी लेकिन, चार खंडों से यह ब्योरा नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

उप जिला शिक्षा अधिकारी हितेंद्र कुमार ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जिले के चार शिक्षा खंडों से निजी स्कूलों का कोरोना टीकाकरण संबंधित ब्योरा नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि इन खंडों को अंतिम मोहलत जारी कर दी गई है। कहा कि अगर 24 घंटे में यह ब्योरा उपलब्ध नहीं होता है तो संबंधित खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें