फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ पर दुकान सजाने पर नपे कारोबारी

Thu, 25 May 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा।
विज्ञापन
चंबा शहर में अतिक्रमण हटवाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। वीरवार को पुलिस ने शहर में निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने शहर के फुटपाथ पर सामान बेचने वाले करीब आधा दर्जन लोगों को वहां से हटाया। साथ ही दोबारा ऐसा न करने के निर्देश भी जारी किए। 
विज्ञापन


शहर की सड़कों पर अतिक्रमण की वजह से वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार जहां सड़कों तक अपना सामान फैलाकर रखते हैं वहीं, कुछेक लोगों ने तो फुटपाथ पर ही सामान बेचने का काम शुरू कर दिया है। इसके चलते वाहन चालकों और राहगीरों को राहत पहुंचाने के मकसद ने पुलिस नियमित अंतराल के बाद निरीक्षण कर इन दुकानदारों पर शिकंजा कस रही है।  सिटी पुलिस चौकी प्रभारी मदन लाल ने बताया कि फुटपाथ पर सामान बेचने वाले लोगों को वीरवार को वहां से हटाया गया। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी दुकानदार सामान दुकान के भीतर रखें अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें