फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कुदाल से हमला कर महिला को घायल करने का आरोप

Fri, 22 Nov 2024 10:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
घायलावस्था में तीसा थाना में पहुंच सौंपा शिकायत पत्र, पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चुराह तहसील के एक गांव में पड़ोसी महिला ने कुदाल से हमलाकर महिला को लहूलुहान कर दिया। इससे भी उसका मन न भरा तो वह महिला का गला दबाने लगी। महिला के चीखने की आवाज सुन कर पीड़िता की बहू ने महिला के चुंगल से उसे बचाया। घायलावस्था में महिला ने तीसा थाना में पहुंचकर शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़िता प्रकाशो देवी निवासी गांव खंडेर डाकार चरड़ा तहसील चुराह ने बताया कि 19 नवंबर तक को जब वह अपने आंगन में कार्य कर रही थी। उस दौरान उसकी पड़ोसी महिला रितु ने उसके कमरे में आकर बिस्तर में मिट्टी डाल दी। साथ ही उसकी नाली की पाइप को डंडे से बंद कर दिया। ऐसा करने से मना करने पर रितु उसके साथ गाली-गलौज करने पर ही उतारू हो गई। बाद में हाथ में पकड़े कुदाल से प्रकाशो देवी पर हमला कर उसे लहूलुहान कर कर गला दबाना शुरू कर दिया। पीड़िता के चिल्लाने उसकी बहू टिक्को देवी ने मौके पर पहुंचकर रितु के चुंगल से उसे छुड़ाया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस थाना में पहुंच कर शिकायत पत्र सौंपा। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें