फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चौकीदार से मारपीट का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सिविल अस्पताल समोट के निर्माणाधीन भवन में बतौर चौकीदार तैनात व्यक्ति ने पुलिस में मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। इंद्रजीत सिंह डाकघर टिकरी, तहसील सिहुंता ने पुलिस में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि दारा सिंह निवासी डुखर डाकघर समोट, तहसील सिहुंता ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ गालीगलौज और मारपीट की है। पुलिस ने शिकायत पत्र के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंद्रजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह सिविल अस्पताल भवन का निर्माण करवा रहे ठेकेदार के यहां चौकीदार है। मंगलवार शाम रोजमर्रा की तरह करीब 6:00 बजे वह अपनी ड्यूटी पर पहुंचा। इस दौरान वहां पर पहले से मौजूद दारा सिंह ने रास्ता रोक दिया और गालीगलौज करना शुरू कर दिया। ऐसा करने से मना करने पर उसने पीटना शुरू कर दिया। इससे उनकी कमर में चोट आई है। चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने उसे उठाकर सीएचसी समोट पहुंचाया। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत पहुंची है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। दोनों के बयान कलमबद्ध कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें