फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नेगी राम हत्याकांड में आरोपी को छह दिन का अतिरिक्त पुलिस रिमांड

Wed, 26 Aug 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात के समय पहने कपड़ों की तलाश तेज, सर्च वारंट लेकर घर की तलाशी लेगी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। नेगी राम हत्याकांड की जांच में पुलिस ने वारदात के समय आरोपी गोविंद द्वारा पहने गए कपड़ों की बरामदगी पर फोकस बढ़ा दिया है। पांच दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायालय ने आरोपी को छह दिन का अतिरिक्त पुलिस रिमांड दिया है। इस दौरान पुलिस सर्च वारंट लेकर आरोपी के घर की तलाशी लेगी और वारदात के समय पहने कपड़ों को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजेगी।
पांच दिन के रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से वारदात में पहने कपड़ों को लेकर कई बार पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने कपड़ों के संबंध में अलग-अलग बातें बताईं। कभी उसने कपड़े घर में उतारकर रखने की बात कही तो कभी वारदात के समय दूसरे कपड़े पहनने की जानकारी दी। रिमांड के अंतिम दिन आरोपी ने कपड़ों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके बाद पुलिस उनकी बरामदगी के लिए घर की तलाशी की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस का मानना है कि कपड़े बरामद होने के बाद उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। यदि कपड़ों पर रक्त के निशान या अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलते हैं तो यह जांच में अहम कड़ी साबित हो सकते हैं। इन साक्ष्यों का घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों से मिलान किया जाएगा।
हत्याकांड की जांच में मृतक के पास मिले मोबाइल फोन और उसमें लगे सिम कार्ड से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस मोबाइल लोकेशन समेत अन्य तकनीकी साक्ष्यों को आरोपी के बयानों से जोड़कर घटनाक्रम की कड़ियां तलाश रही है।
डीएसपी चुराह रंजन शर्मा ने बताया कि आरोपी गोविंद को छह दिन का अतिरिक्त पुलिस रिमांड मिला है। इस दौरान उसके घर की तलाशी लेकर वारदात के समय पहने कपड़ों की बरामदगी की जाएगी। कपड़ों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 19 अगस्त 2026 को खुशनगरी पंचायत के शाली गांव के समीप बैरा नदी के पास नेगी राम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। पुलिस थाना तीसा में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में गोविंद के बाद महिला आरोपी तिमरो को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें