फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लंगर समितियों को घोड़े और खच्चर न चलने से सामान पहुंचाने में हुई परेशानी

Wed, 26 Aug 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी व्यवस्था के लिए भी इन्हीं के जरिए पहुंचाया जाता है जरूरी सामान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चर नहीं चलने से लंगर समितियों को अपना सामान पड़ावों तक पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा विभिन्न पड़ावों पर ड्यूटी देने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए भी जरूरी सामान वहां तक पहुंचाना मुश्किल हो गया है।
बचाव दल सहित अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित सामान भी घोड़े-खच्चरों पर लादकर विभिन्न पड़ावों तक पहुंचाया जाता रहा है। ऐसे में लंगर समितियां प्रशासन से मांग कर रही हैं कि घोड़े-खच्चरों के माध्यम से सामान पहुंचाने की अनुमति दी जाए। समितियों का कहना है कि नियमित रूप से इनके संचालन पर बाद में निर्णय लिया जा सकता है, लेकिन जरूरी सामान डलझील सहित अन्य पड़ावों तक पहुंचाने के लिए पैदल मार्ग पर इन्हें चलाने की अनुमति दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन नहीं हो पाई हेलिकाप्टर की उड़ान
होली से गौरीकुंड के लिए बुधवार को पहले दिन हेलिकाप्टर की उड़ानें नहीं हो पाईं। वीरवार को उड़ानें होने की उम्मीद है। खराब मौसम के कारण उड़ानें प्रभावित हुईं। श्रद्धालु हेली टैक्सी से यात्रा करने के लिए काफी देर तक इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें