फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चिट्टे के साथ पकड़े आरोपियों को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्राथमिकी में 9.08 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों को विशेष न्यायालय चंबा से जमानत मिल गई है। विशेष न्यायाधीश अनुजा सूद की अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उसे 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के एक जमानती पर रिहा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मामला सदर थाना चंबा में 2 नवंबर 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत प्राथमिकी से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार एसआईयू की टीम ने चंबा-जोत मार्ग पर भटालवां के समीप हनुमान मंदिर के पास एक कार को जांच के लिए रोका था। तलाशी के दौरान कार के गियर बॉक्स के कवर के नीचे छिपाकर रखी सफेद पॉलिथीन से 9.08 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। इसके बाद पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी कि आरोपी निर्दोष है और उसे झूठा फंसाया गया है। बरामदगी व्यावसायिक मात्रा से कम होने, जांच पूरी होने और आरोपी के स्थानीय निवासी होने के आधार पर जमानत मांगी गई। साथ ही उसके बड़े भाई का 21 नवंबर को विवाह होने और घर में वृद्ध मां के अकेले होने का हवाला भी दिया गया। अदालत ने मामले के तथ्यों और बरामद मादक पदार्थ की मात्रा पर विचार करते हुए जमानत मंजूर कर ली। आरोपी को गवाहों को प्रभावित नहीं करने, साक्ष्यों से छेड़छाड़ नहीं करने और बिना अदालत की अनुमति देश नहीं छोड़ने समेत पांच शर्तों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें