फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: फोरेंसिक नर्सिंग पर विशेषज्ञों ने दिया व्याख्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चंबा के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग की ओर से फोरेंसिक नर्सिंग विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय फोरेंसिक नर्सिंग विशेषज्ञ मिस वर्जीनिया ए लिंच और डॉ. राकेश के गोरिया ने विशेष रूप से शिरकत की। मिस लिंच ने फोरेंसिक नर्सिंग के महत्व, पीड़ितों की संवेदनशील देखभाल और वैज्ञानिक साक्ष्यों के संरक्षण की जानकारी दी। वहीं, डॉ. गोरिया ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में फोरेंसिक नर्सिंग की स्थिति, संभावनाओं और चुनौतियों पर प्रकाश डाला। प्राचार्य एवं डीन डॉ. पंकज गुप्ता ने कहा कि फोरेंसिक नर्सिंग चिकित्सा और कानूनी व्यवस्था के बीच महत्वपूर्ण कड़ी है। नर्सिंग एवं चिकित्सा पेशेवरों के लिए साक्ष्यों का उचित संरक्षण, दस्तावेजीकरण और पीड़ितों के अधिकारों की रक्षा करना जरूरी है। कार्यक्रम में एमएस डॉ. प्रदीप सिंह, एमओएच डॉ. कविता महाजन सहित मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, विभिन्न नर्सिंग कॉलेजों के प्रतिनिधियों और प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें