चंबा। राजकीय माध्यमिक पाठशाला सुल्लो में कथित तौर पर नशे में धुत होकर हुड़दंग मचाने वाले आरोपी को पुलिस ने उसके गांव से गिरफ्तार किया। जमानत के बाद उसे रिहा के दिया गया।
इस मामले से जुड़े चालान को अब पुलिस सोजिएम कोर्ट में दर्ज करेगी। वहां पर आगामी फैसला सुनाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि आरोपी अजीत कुमार निवासी गांव थल्ला डाकघर औराफाटी के खिलाफ बीते सोमवार को सरकारी स्कूल में हुड़दंग मचाने पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन वह दो दिन से हाथ नहीं आया था। जिसे पुलिस ने वीरवार को दबोचा। अब इस मामले में आगामी फैसला अदालत में सुनाया जाएगा। संवाद