फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मणिमहेश मार्ग पर दुर्घटनाओं की राह रोकी, अब सुरक्षा बनेगी ढाल

Thu, 10 Sep 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के महिणमेहश के लिए चढ़ाई लगाते श्रद्धालू।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। मणिमहेश की राह पर इस बार सिर्फ श्रद्धा का सफर नहीं, सुरक्षा का भी मजबूत घेरा होगा। हजारों श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग के संवेदनशील हिस्सों में हादसों की आशंका को कम करने के लिए युद्धस्तर पर सुरक्षा कार्य शुरू कर दिए गए हैं।
खतरनाक स्थानों पर ऊंची सुरक्षा बाड़ और त्रि-बीम अवरोधक लगाए जा रहे हैं, ताकि वाहन सड़क से बाहर न फिसलें।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा के मार्गदर्शन में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने यात्रा मार्ग के संवेदनशील हिस्सों को चिन्हित कर काम तेज किया है। सड़क किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ ही क्षतिग्रस्त हिस्सों को भी दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

खड़ामुख पुल पर लंबे समय से खराब पड़ी रोशनियों को बदलने का काम भी शुरू हो गया है। प्राधिकरण का लक्ष्य आगामी दो दिनों में पुल की सभी रोशनियां चालू करना है। इसके साथ क्षतिग्रस्त रेलिंग की मरम्मत और रंग-रोगन भी किया जा रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क पर आई दरारों को भरने का काम जारी है। सड़क किनारों पर भी सुरक्षा संबंधी जरूरी कार्य किए जा रहे हैं। यात्रा से पहले मार्ग की कमजोर कड़ियों को मजबूत करने की कोशिश है, ताकि श्रद्धालुओं का सफर सुरक्षित और सुगम रहे।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्राधिकरण के स्थल प्रभारी साहिल ने बताया कि सुरक्षा उपकरण लगाने और पुल की मरम्मत का काम निर्धारित समय में पूरा करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने वाहन चालकों से गति सीमा का पालन करने, निर्माणाधीन हिस्सों में वाहन धीमी गति से चलाने, सुरक्षा संकेतों पर ध्यान देने और अनावश्यक रूप से आगे निकलने से बचने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें