फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुवाड़ी-त्रिमथ मार्ग पर सुदली चौक पर ट्रैक्टर व बाईक में टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाडी-त्रिमथ मार्ग पर सुदली चौक के पास रविवार रात को ट्रैक्टर और मोटर साइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। मृतक की पहचान विकास पुत्र केवल सिंह निवासी निवासी जसरूंड के रूप में हुई है। जबकि घायल सुरेंद्र सिंह पुत्र घटोत सिंह का उपचार चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों को लेकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विकास कुमार और सुरेंद्र सिंह बाइक में सवार होकर उपरोक्त मार्ग पर जा रहे थे। बाइक को विकास चला रहा था। सुदली चौक के पास बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी भयंकर थी, कि विकास कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल को चुवाड़ी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है।
सोमवार को पुलिस ने मृतक के शव का चुवाड़ी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। दुर्घटना में विकास की हादसे में अचानक हुई मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वह अपने पीछे पत्नी और 7 साल के बेटे आर्यन को छोड़ गया है। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विकास के अंतिम संस्कार में भटियात विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह जरयाल और पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया मसौजूद रहे। उन्होंने परिवार को संवेदनाएं प्रकट की।
विज्ञापन

सड़क किनारे निर्माण सामग्री देख भड़के ग्रामीण
परिजन जब शव को गाड़ी में डालकर घर लेकर जा रहे थे, तो घटनास्थल के पास रूके। यहां सड़क किनारे खडे़ वाहनों पर निर्माण सामग्री को देख उनका गुस्सा भड़क गया। इससे पहले कि ग्रामीण कुछ हो हल्ला करते, पुलिस ने समझदारी से काम लेते हुए ग्रामीणों को समझाया। साथ ही सड़क किनारे खड़ी सभी गाड़ियों को भी वहां से हटवाया। इसके अलावा सड़क किनारे रखी निर्माण सामग्री को भी हटा दिया गया है। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि चुवाड़ी में ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस हादसे के कारणों को लेकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें